Tuesday, 15 September 2026 | 7:09 PM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई संपन्न

कन्नौज । जनपद कन्नौज के इंदरगढ़ के सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। जहां सरदार पटेल इंटर कॉलेज विद्यालय में कुल बच्चों की संख्या 2100 लगभग बताई गई है। वही सर्वप्रथम सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन करने के बाद सरदार पटेल इंटर कॉलेज के प्र
Share:
कन्नौज: दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई संपन्न
Read in your preferred language.

कन्नौज । जनपद कन्नौज के इंदरगढ़ के सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। जहां सरदार पटेल इंटर कॉलेज विद्यालय में कुल बच्चों की संख्या 2100 लगभग बताई गई है। वही सर्वप्रथम सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन करने के बाद सरदार पटेल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव कटियार ने हरी झंडी दिखाकर 6सौ मीटर की दौड़ प्रारंभ की । उन्होंने बताया खेलकूदप्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र 570 एवं छात्राएं 350 ने मिलकर भाग लिया। जिसने दौड़ 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर 600 मीटर एवं लंबी कूद , गोला फेंक , तवा फेक, आदि संपन्न कराए गए। मौके पर सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं की उपस्थिति में खेलकूद प्रतियोगिता दो दिवसीय संपन्न की गई।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा