Tuesday, 15 September 2026 | 6:48 PM
भारत

कन्नौज: किसान नेता ने जन सूचना अधिकार अधिनियम का उपयोग कर मांगी सूचना

गुरसहायगंज समधन ।आउटसोर्सिंग कर्मियों में अनियमिताओं व धांधली की आशंका जताते हुए जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना। शनिवार को नगर पंचायत समधन पहुंच कर भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने जनसूचना अधिकार अधिनियम का उपयोग कर आउटसोर्सिंग कर्मियों से स
Share:
कन्नौज:  किसान नेता ने जन सूचना अधिकार अधिनियम का उपयोग कर मांगी सूचना
Read in your preferred language.

गुरसहायगंज समधन ।आउटसोर्सिंग कर्मियों में अनियमिताओं व धांधली की आशंका जताते हुए जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना। शनिवार को नगर पंचायत समधन पहुंच कर भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने जनसूचना अधिकार अधिनियम का उपयोग कर आउटसोर्सिंग कर्मियों से संबंधित सूचना पाने के लिए आवेदन पत्र नगर पंचायत कार्यालय को रिसीव कराया। किसान नेता ने बताया कि नगर पंचायत के द्वारा फर्जी आउटसोर्सिंग कर्मचारी दिखा कर प्रतिमा वेतन निकालने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर सूचना की पुष्टि हेतु नगर पंचायत से जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत आउटसोर्सिंग कर्मियों की सूची उनके पद, नाम व पता सहित उपलब्ध कराने के साथ प्रत्येक कर्मचारी को प्रति माह कितना वेतन दिया जा रहा है । उसकी सूचना भी मांगी है।

कन्नौज, से संवाददाता पूनम शर्मा