Tuesday, 15 September 2026 | 6:51 PM
भारत

फर्रुखाबाद:राजकीय आईटीआई में 20 जनवरी को रोजगार मेला एवं अप्रेन्टिसशिप मेला, 250 पदों पर मिलेगा अवसर।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जनवरी 2026 जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क में दिनांक 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को प्रातः 10:00 बजे से रोजगार मेला/अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं, जिनके माध्यम से युवाओं
Share:
फर्रुखाबाद:राजकीय आईटीआई में 20 जनवरी को रोजगार मेला एवं अप्रेन्टिसशिप मेला, 250 पदों पर मिलेगा अवसर।
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जनवरी 2026 जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क में दिनांक 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को प्रातः 10:00 बजे से रोजगार मेला/अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं, जिनके माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप का सुनहरा अवसर मिलेगा।

रोजगार मेले में कुल 05 कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें एचडीएफसी बैंक एवं एक्सिस बैंक (ऑल ओवर इंडिया), भारत गियर लिमिटेड, फरीदाबाद, वेस्ट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, हरियाणा, एफ.जे.एम. कंपनी, रेवाड़ी (हरियाणा) तथा हिटाची कैश मैनेजमेंट सर्विस, एटा शामिल हैं। इन सभी कंपनियों द्वारा कुल 250 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा।

इस रोजगार मेला/अप्रेन्टिसशिप मेला में इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट एवं बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपना बायोडाटा, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट एवं बीटेक के अंकपत्र व प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।

संस्थान प्रशासन ने जनपद के अधिक से अधिक योग्य युवक-युवतियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय से पहुंचकर रोजगार मेला/अप्रेन्टिसशिप मेला में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।