Sunday, 18 October 2026 | 4:30 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर : 23 अक्टूबर, 2026 को वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होगा मतदान

Share:
जौनपुर  : 23 अक्टूबर, 2026 को वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होगा मतदान
Read in your preferred language.
जौनपुर :जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्टूबर, 2026 को वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सम्पन्न होगा।

        भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उक्त निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के ऐसे सभी कर्मचारी, जो विश्वविद्यालय स्नातक हैं तथा संबंधित खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के बोनाफाइड मतदाता हैं, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु मतदान (दिवस 23 अक्टूबर 2026) को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया जाएगा।

                                                       -----------