Tuesday, 15 September 2026 | 7:09 PM
भारत

छप्पर पोश घर में लगी आग से मासूम की जलकर मौत

पूरनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में छप्परपोश घर में आग लग गई।देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग ने पड़ोस के ही एक अन्य घर को अपने आगोश में ले लिया।जब तक लोगों ने आग पर काबू पाया तब तक दोनो घरों से हजारों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। साथ ही मासूम बालक व महिला गंभीर रुप से झुलस गई। उपच
Share:
छप्पर पोश घर में लगी आग से मासूम की जलकर मौत
Read in your preferred language.

पूरनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में छप्परपोश घर में आग लग गई।देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग ने पड़ोस के ही एक अन्य घर को अपने आगोश में ले लिया।जब तक लोगों ने आग पर काबू पाया तब तक दोनो घरों से हजारों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। साथ ही मासूम बालक व महिला गंभीर रुप से झुलस गई। उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया।जंहा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई।सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सकरिया निवासी रामपाल का छप्परपोश घर है।बुधवार को उनके छप्परपोश घर में आग लग गई।आग की तेज लपटें देख परिवार में खलबली मच गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पड़ोस में रहने वाले डोरी लाल के घर को भी अपने आगोश में ले लिया।आग को देख दर्जनों लोग आग बुझाने के लिए मौके पर दौड़ पड़े। रामपाल के घर के अंदर आग में घिरे परिवार को वमुश्किल वाहर निकाला।जब तक लोगो ने आग पर काबू पाया तब तक रामपाल के घर में रखा अनाज,विस्तार, कपडा,चारपाई व नगदी सहित हजारोन रुपए का घरेलू सामान आग की भेंट चढ गया।आग से रामपाल का पुत्र आनंद व उसकी मां टिकोली व एक गाय गंभीर रुप से झुलस गई।टिकोली और आनंद को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी लाया गया।हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जंहा देर रात मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई।इससे परिवार में कोहराम मच गया।आग से पडोस के रहने वाले डोरी लाल के घर में आग से कपड़े,चारपाई,बिस्तर,अनाज,नगदी सहित हजारों का सामान आग की भेंट चढ गया।घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।पीडितों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।सब कुछ जल जाने से पीड़ित परिवार काफी बदहाश हैं।