Tuesday, 15 September 2026 | 7:09 PM
मनोरंजन

चौथे दिन ‘बॉर्डर 2’ ने किया कितना कलेक्शन? गणतंत्र दिवस पर बना डाला यह रिकॉर्ड

23 जनवरी को रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ को सोमवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के चलते एक दिन का अतिरिक्त वीकेंड मिला। यही कारण है कि फिल्म ने अपने चौथे दिन ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने चौथे दिन सोमवार यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर भी 53.03 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है
Share:
चौथे दिन ‘बॉर्डर 2’ ने किया कितना कलेक्शन? गणतंत्र दिवस पर बना डाला यह रिकॉर्ड
Read in your preferred language.

23 जनवरी को रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ को सोमवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के चलते एक दिन का अतिरिक्त वीकेंड मिला। यही कारण है कि फिल्म ने अपने चौथे दिन ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया।
खबर लिखे जाने तक फिल्म ने चौथे दिन सोमवार यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर भी 53.03 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही ‘बॉर्डर 2’ का कुल कलेक्शन 174.03 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। ‘बॉर्डर 2’ की जबरदस्त कमाई का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ये हर दिन ‘धुरंधर’ के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ रही है। ‘धुरंधर’ ने पहले दिन जहां 28 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 30 करोड़ रुपए के साथ की।