Tuesday, 15 September 2026 | 10:56 PM
खेल

हरियाणा अकादमी बीआर शर्मा क्रिकेट के फाइनल में

18 जनवरी (सन्मार्ग लाइव) विवेक यादव (62 और 2/41) के हरफनमौला खेल तथा सुमित वर्मा (81 नाबाद), देवेंदर लोचब (71) और रौनक डबास (4/58) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा अकादमी ने सहगल क्रिकेट क्लब को 14 रनों से पराजित कर आल इंडिया बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहल
Share:
हरियाणा अकादमी बीआर शर्मा क्रिकेट के फाइनल में
Read in your preferred language.

18 जनवरी (सन्मार्ग लाइव) विवेक यादव (62 और 2/41) के हरफनमौला खेल तथा सुमित वर्मा (81 नाबाद), देवेंदर लोचब (71) और रौनक डबास (4/58) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा अकादमी ने सहगल क्रिकेट क्लब को 14 रनों से पराजित कर आल इंडिया बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहले बल्लेबाजी का न्योता पाकर हरियाणा अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में 271 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। जवाब में सहगल क्रिकेट क्लब की टीम 39.3 ओवर में 257 रन बनाकर आउट हो गयी जिसमें एकांश डोबाल ने 68, विज़न पांचाल ने 35 और प्रशांत गुज्जर ने 33 रनों की पारी खेली। हरियाणा अकादमी की तरफ से रौनक डबास ने चार तथा अमन सहरावत और विवेक यादव ने दो विकेट प्राप्त किये। विवेक यादव को स्पोर्ट सन मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मशहूर अंपायर रवि रावत ने प्रदान किया।