Tuesday, 15 September 2026 | 6:31 PM
भारत

हरदोई:जिलाधिकारी ने किया परिसर का निरीक्षण

हरदोई: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता चैम्बर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर से तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर से अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए। बार एशोसिएशन की कैंटीनों पर साफ-सफाई रखी जाए। प्रांगण की सड़कों पर साफ-सफ़ाई का विशेष
Share:
हरदोई:जिलाधिकारी ने किया परिसर का निरीक्षण
Read in your preferred language.

हरदोई: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता चैम्बर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर से तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर से अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए। बार एशोसिएशन की कैंटीनों पर साफ-सफाई रखी जाए। प्रांगण की सड़कों पर साफ-सफ़ाई का विशेष ध्यान रखा जाए। नालियों को तत्काल साफ कराया जाए। पार्किंग एरिया को व्यवस्थित किया जाए। कार व दो पहिया वाहनों के लिए पृथक पार्किंग की व्यवस्था की जाए। पार्किंग स्थल में प्रवेश व निकास की उचित व्यवस्था की जाए। पुलिस लाइन की ओर स्थित गेट की मरम्मत की जाए। पार्किंग के किनारे जाली लगायी जाए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी, बार एशोसिएशन अध्यक्ष उदयवीर सिंह भदौरिया व अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।