Tuesday, 15 September 2026 | 7:09 PM
भारत

ग्रेटर नोएडा:रियान इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ अभिभावकों ने किया हंगामा

रियान इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ अभिभावकों ने किया हंगामा - ग्रेटर नोएडा बड़ी खबर ये है ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 ब्लॉक E में स्थित रियान इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ अभिभावकों ने हंगामा किया है। सैकड़ों की संख्या में अभिभावक सूरजपुर में स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे हैं। वहां पर अर्धनग्न होकर स्कूल के ख
Share:
ग्रेटर नोएडा:रियान इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ अभिभावकों ने किया हंगामा
Read in your preferred language.

रियान इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ अभिभावकों ने किया हंगामा - ग्रेटर नोएडा बड़ी खबर ये है ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 ब्लॉक E में स्थित रियान इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ अभिभावकों ने हंगामा किया है। सैकड़ों की संख्या में अभिभावक सूरजपुर में स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे हैं। वहां पर अर्धनग्न होकर स्कूल के खिलाफ हंगामा किया है।

अभिभावकों के मुताबिक कि रियान इंटरनेशनल स्कूल में गलत तरीके से बच्चों के एडमिशन किए गए हैं। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

करप्शन फ्री इंडिया के संस्थापक प्रवीण भारतीय के मुताबिक रियान इंटरनेशनल स्कूल में पहले 50 प्रतिशत छूट देने के नाम पर एडमिशन करवा लिए थे, लेकिन अब बाद में फीस बढ़ा दी है। ऐसे में अभिभावकों के ऊपर ज्यादा आर्थिक जोर पड़ रहा है। इसी के खिलाफ अभिभावकों ने प्रदर्शन किया।

इस मामले में हमने रियान इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल से बातचीत करने का प्रयास किया है, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।