Sunday, 18 October 2026 | 4:29 AM
भारत

गया: पूजा से लौटते समय नाबालिक लड़की की सड़क दुर्घटना में मौत, सड़क जाम

Share:
गया: पूजा से लौटते समय नाबालिक लड़की की सड़क दुर्घटना में मौत, सड़क जाम
Read in your preferred language.
गया से द दस्तक 24 

गया, 17 अक्टूबर । मानपुर–खिजरसराय मार्ग पर खदेरपूरा  गांव के पास में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

सूत्रों  के अनुसार, खेदरपुरा गांव निवासी मुन्ना यादव की बेटी कृति कुमारी अपनी सहेलियों के साथ गांव के पास ही स्थित एक मंदिर में पूजा करने गई थी। पूजा संपन्न होने के बाद वह वापस घर लौट रही थी। तभी सड़क पार करने के दौरान एक अनियंत्रित तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में कृति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी।

दुर्घटना  के उपरांत स्थानीय लोगों ने घायल बच्ची को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जय प्रकाश नारायण अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर निकले ही थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।