Thursday, 17 September 2026 | 3:15 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की जानकारी दी गई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 आज मिशन शक्ति टीम एवं कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र की पुलिस ने बाघ कूंचा स्थित ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल का दौरा किया। इस अवसर पर बालिकाओं और महिलाओं को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान टीम न
Share:
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की जानकारी दी गई
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 आज मिशन शक्ति टीम एवं कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र की पुलिस ने बाघ कूंचा स्थित ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल का दौरा किया। इस अवसर पर बालिकाओं और महिलाओं को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न प्रकार की सुरक्षा उपायों, स्व-रक्षा तकनीकों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसके साथ ही, उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में भी मार्गदर्शन किया गया।मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में सही कदम उठा सकें। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और ऐसी गतिविधियों की निरंतरता की अपेक्षा जताई।