Monday, 21 September 2026 | 8:12 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद अशोकाराम राजघाट में जिले की टीम ने भिक्खु संघ को कराया भोजनदान

संकिसा स्थित अशोकाराम राजघाट में 20 सितंबर 2026 को फर्रुखाबाद टीम द्वारा पूज्य भिक्खु संघ को श्रद्धा, मैत्री और करुणा के भाव से भोजनदान किया गया। आयोजन में समाज के अनेक लोगों ने सहभागिता कर बुद्ध-धम्म के प्रति आस्था और सेवा-सद्भाव का संदेश दिया।
Share:
फर्रुखाबाद अशोकाराम राजघाट में जिले की टीम ने भिक्खु संघ को कराया भोजनदान
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 20 सितंबर 2026 को अशोकाराम राजघाट, संकिसा की पावन भूमि पर फर्रुखाबाद टीम द्वारा पूज्य भिक्खु संघ को श्रद्धा, मैत्री और करुणा के भाव से भोजनदान का पुण्य कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से सेवा और सद्भाव की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

भोजनदान के अवसर पर वक्तव्य में कहा गया कि “दान केवल वस्तु देने का नाम नहीं, बल्कि त्याग, श्रद्धा और करुणा की भावना को जीवन में उतारने का नाम है।” भगवान बुद्ध के उपदेशों में दान, शील और भावना को मानव जीवन के कल्याण का महत्वपूर्ण आधार बताया गया है।

इस अवसर पर लाला विजयबहादुर कुशवाहा, वेदराम शाक्य फौजी, डॉ. रामरक्षपाल सिंह, डॉ. अशोक प्रियदर्शी, कमलेश शाक्य, विजय सिंह शाक्य, लालाराम शाक्य, नीरज शाक्य प्रधान बागपुर, देवकीनंदन शाक्य, रामवीर शाक्य, कालीचरन शाक्य, प्रमोद कुमार शाक्य, सुमित कुमार शाक्य, डॉ. देवेश शाक्य, विजरानी शाक्य, जगमोहन शाक्य, गुड्डू शाक्य सहित अन्य साथियों ने सहभागिता की।

आयोजकों ने कहा कि यह भोजनदान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सामूहिक श्रद्धा, सेवा और सद्भाव का प्रतीक है। भिक्खु संघ के प्रति श्रद्धा, बुद्ध-धम्म के प्रति आस्था तथा समाज के प्रति मैत्री और करुणा की भावना निरंतर बढ़ती रहे, यही सभी की मंगलकामना है।

कार्यक्रम के समापन पर “साधु! साधु!! साधु!!!” का उद्घोष किया गया तथा सभी प्राणियों के सुख, मंगल और कल्याण की कामना की गई।