Tuesday, 15 September 2026 | 7:15 PM
भारत

फर्रुखाबाद: अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, एएसपी ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 शासन के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
Share:
फर्रुखाबाद: अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, एएसपी ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 शासन के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई और खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों के दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों एवं खनन माफियाओं के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अवैध खनन एक गंभीर अपराध है, जिससे न केवल राजस्व की हानि होती है बल्कि पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसे रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम जनता से अपील की गई कि यदि कहीं भी अवैध खनन या ओवरलोड वाहनों की गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

प्रशासन का सख्त संदेश:

अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।