Thursday, 17 September 2026 | 7:18 PM
भारत

फर्रुखाबाद:एसपी आरती सिंह ने कोतवाली मोहम्मदाबाद की निर्माणाधीन बैरक का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कोतवाली मोहम्मदाबाद पहुंचकर निर्माणाधीन पुलिस बैरक का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री, कार्य की गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के
Share:
फर्रुखाबाद:एसपी आरती सिंह ने कोतवाली मोहम्मदाबाद की निर्माणाधीन बैरक का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कोतवाली मोहम्मदाबाद पहुंचकर निर्माणाधीन पुलिस बैरक का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री, कार्य की गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन का बारीकी से अवलोकन किया।

एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्माण स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैरक के निर्माण से पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी कार्यक्षमता और मनोबल में भी वृद्धि होगी।

पुलिस अधीक्षक ने निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।