Friday, 16 October 2026 | 4:36 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: शारदीय नवरात्रि और आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ निकाला पैदल मार्च

शारदीय नवरात्रि पर्व एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर एवं कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पैदल गश्त की गई।
Share:
फर्रुखाबाद: शारदीय नवरात्रि और आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ निकाला पैदल मार्च
पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ निकाला पैदल मार्च
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): 

जनपद में शारदीय नवरात्रि पर्व और आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा, शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए फतेहगढ़ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में एक विशेष पैदल गश्त अभियान चलाया गया।

44125

​मुख्य मार्गों और बाजारों में सघन गश्त:

इस दौरान पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर तथा कोतवाली फतेहगढ़ के भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की गई। गश्त का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखना है।

​अधिकारियों द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश:

पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने, लगातार पेट्रोलिंग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

​जनपद फतेहगढ़ पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।