Saturday, 19 September 2026 | 8:18 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में ईवीएम वेयरहाउस एफएलसी के लिए खोला और बंद किया गया, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस को 17 सितंबर 2026 को ईवीएम की एफएलसी के लिए वीडियोग्राफी की निगरानी में खोला गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद वेयरहाउस नियमानुसार बंद किया गया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Share:
फर्रुखाबाद में ईवीएम वेयरहाउस एफएलसी के लिए खोला और बंद किया गया, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 18 सितंबर 2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम के भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट परिसर, फतेहगढ़ स्थित ईवीएम वेयरहाउस को 17 सितंबर 2026 को ईवीएम की एफएलसी (First Level Checking) के प्रयोजन से वीडियोग्राफी की निगरानी में खोला गया। निर्धारित कार्यवाही पूर्ण होने के बाद वेयरहाउस को नियमानुसार बंद कर दिया गया।

ईवीएम वेयरहाउस को खोलने और बंद करने की पूरी प्रक्रिया के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें समाजवादी पार्टी से चन्द्रपाल सिंह यादव एवं सुभाष चन्द्र शाक्य, सीपीआई(एम) से सुनील कुमार कटियार, अपना दल (एस) से आयुष गुप्ता एवं प्रियम पाल, आम आदमी पार्टी से अचल प्रताप सिंह, भारतीय जनता पार्टी से मुकेश कुमार गुप्ता, बहुजन समाज पार्टी से रामभरोसे गौतम तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से वरुण त्रिपाठी शामिल रहे।

प्रशासन के अनुसार ईवीएम के भंडारण एवं सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में दी गई है। संबंधित प्रक्रिया का नियमानुसार अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।