Tuesday, 15 September 2026 | 8:11 PM
भारत

फर्रुखाबाद: सर्राफा व्यापारियों ने राष्ट्रहित में सहयोग का दिया भरोसा, प्रशासन संग समन्वय पर जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मई 2026 जनपद में आज सर्राफा व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा की गई अपील के समर्थन एवं सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जनहित एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए व्यापारियों
Share:
फर्रुखाबाद: सर्राफा व्यापारियों ने राष्ट्रहित में सहयोग का दिया भरोसा, प्रशासन संग समन्वय पर जोर
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मई 2026 जनपद में आज सर्राफा व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा की गई अपील के समर्थन एवं सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जनहित एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए व्यापारियों से सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने कहा कि व्यापारिक समुदाय समाज की आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। ऐसे में जनकल्याणकारी अभियानों एवं राष्ट्रहित से जुड़े प्रयासों को सफल बनाने में व्यापारियों की भूमिका अत्यंत अहम है। अधिकारियों ने सर्राफा व्यापारियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रहित एवं जनहित से जुड़े प्रत्येक अभियान और अपील में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान प्रशासन एवं व्यापारियों के बीच बेहतर तालमेल, सहयोग और संवाद बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।