पीलीभीत : सितारगंज हाईवे सत्यापन पूरा, 2370 किसानों को मिलेगा मुआवजा, जल्द खातों में भेजी जाएगी रकम
बरेली से पीलीभीत होते हुए सितारगंज तक बनने वाले फोरलेन हाईवे में सदर और अमरिया तहसील के 33 गांवों के 2370 किसानों को मुआवजा देने के लिए पत्रावलियों का सत्यापन किया जा रहा था, जो अब पूरा हो चुका है। अब मुआवजा के लिए सभी पत्रावलियों को अपलोड किया जा रहा है। इसके बाद किसानों के खातों में मुआवजे की धनरा