इस महीने केंद्रीय कर्मियों के खाते में पांच दिन पहले ही आ जाएगी सैलरी, वजह है यह
केंद्र सरकार के अधिकारियों और कर्मियों को सितंबर माह का वेतन इस बार पांच दिन पहले मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी विभागों को आदेश जारी कर दिया है कि वे 25 सितंबर को कर्मियों के खाते में वेतन डाल दें। चालू वित्तीय वर्ष में ऐसा पहली बार हुआ है कि कर्मियों को पांच दिन पहले ही वेतन मिल जाए