लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी की 3 महिला उम्मीदवारों की लिस्ट, कन्नौज से चुनाव लड़ेंगी डिंपल
लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तीन महिला उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। आगामी आम चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (एसपी) और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन हुआ। एसपी ने अपने खाते की 37 सीटों में से 6 सीटों के बाद तीन और लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी