कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए विराट अनुष्का ने एक ही दिन में जुटा लिए 3.6 करोड़
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर कोरोनावायरस के खिलाफ जंग क्या छेड़ी, उनको लोगों का भारी समर्थन मिला है. दरअसल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मिलकर एक खास मुहीम शुरू की थी, दोनों ने मिलकर कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में फंड जुटाने के लिए कार्य शुरू किया था