Tuesday, 15 September 2026 | 4:43 PM
भारत

उमरिया : सड़क हादसे का शिकार हुई पिकअप,चालक गम्भीर

मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर ग्राम भरौला के आगे एनएच 43 पर अनियंत्रित एमपी 21-जी-1899 दुर्घटनाग्रस्त हुई है, इस हादसे में दुर्घटनाग्रस्त वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त बताई जा रही है। हादसे को लेकर बताया जाता है कि दहेज का सामान लेकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन मुख्यालय की ओर आ रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही मेट
Share:
Read in your preferred language.

मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर ग्राम भरौला के आगे एनएच 43 पर अनियंत्रित एमपी 21-जी-1899 दुर्घटनाग्रस्त हुई है, इस हादसे में दुर्घटनाग्रस्त वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त बताई जा रही है। हादसे को लेकर बताया जाता है कि दहेज का सामान लेकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन मुख्यालय की ओर आ रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही मेटाडोर काफी नजदीक से निकली, जिस वजह से दुर्घटनाग्रस्त वाहन हादसे का शिकार हुई है। इस घटना में दुर्घटना ग्रस्त वाहन चालक के घायल होने की खबर है।दोपहर 11:00 बजे हुए हादसे के बाद घायल को जिला अस्पताल लाया गया है जहां घायल चालक उपचारार्थ बताया जा रहा है।

पत्रकार: कंचन साहू