Friday, 30 October 2026 | 4:48 PM
भारत

गया: मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

Share:
गया: मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आज  बुनियादगंज थाना द्वारा NDPS कांड में 852 ग्राम ब्राउन शुगर (हीरोइन) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया 
स्मरणीय है कि गया के वरीय पुलिस अधीक्षक निर्देशानुसार जिले में अफीम की खरीद/बिक्री/भंडारण एवं अवैध मादक पदार्थ के कारोबारी/धंधे में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल  बुनियादगंज  थाना के अध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कुकरा पुल के नीचे दक्षिण दिशा में फल्गु नदी के किनारे पश्चिम तरफ अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की बिक्री करने हेतु आया हुआ है। प्राप्त सूचना पर बुनियादगंज थानाध्यक्ष तथा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के साथ कुकरा पुल के नीचे दक्षिण दिशा में फल्गु नदी के किनारे पहुँचे तो एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से उक्त मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम सूरज कुमार, पिता कृष्णा साव, साकिन रूपसपुर, थाना बुनियादगंज, जिला गया बताया।
पुलिस ने जब उसका तलाशी लिया  तो उसके पास से काले प्लास्टिक से कुल 852 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (हीरोइन) एवं 01 मोबाईल फोन, 01 डिजीटल तराजू एवं नगद 335 रुपया तथा 01 मोटरसाइकिल बरामद हुआ।
पूछताछ में वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इस संबंध में बुनियादगंज थाना कांड सं-320/26, दिनांक 28.10.2026 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।