विलेन की इमेज का खौफ था कि बेटे के दोस्त घर नहीं आते थे, लेट-लतीफी पर गोविंदा को मारा था थप्पड़,
भारी-भरकम आवाज, सिहरन पैदा कर देने वाली मुस्कुराहट और किसी को भी डरा सकने वाली आंखें। ये थे बॉलीवुड के सबसे खतरनाक विलेन अमरीश पुरी। आज उनकी 18वीं पुण्यतिथि है। पुरी साहब जबरदस्त कलाकार थे। ये उनकी अदाकारी का ही कमाल था कि परदे पर निभाए उनके विलेन वाले किरदार चाहे मि. इंडिया का मोगैंबो हो, तहलका का