Tuesday, 15 September 2026 | 7:15 PM
मनोरंजन

तब तक आप मर जाओगी वापस से 6 हो जायेंगे , पढ़िए मजेदार चुटकुले

पिंटू : दादी नींद नहीं आ रही है | TV देख लूँ….??? दादी: मुझसे बातें कर ले.. पिंटू : दादी क्या हम हमेशा 6 ही रहेगें..? आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली. दादी : नहीं बेटा, आप के लिये कल डॉगी भी आ रहा है | तो 7 हो जायेंगे | पिंटू : पर…दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जायेगा, तो फिर 6 हो जायेंगे !!!!
Share:
तब तक आप मर जाओगी वापस से 6 हो जायेंगे , पढ़िए मजेदार चुटकुले
Read in your preferred language.
  1. पिंटू : दादी नींद नहीं आ रही है | TV देख लूँ….???
दादी: मुझसे बातें कर ले.. पिंटू : दादी क्या हम हमेशा 6 ही रहेगें..? आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली. दादी : नहीं बेटा, आप के लिये कल डॉगी भी आ रहा है | तो 7 हो जायेंगे | पिंटू : पर…दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जायेगा, तो फिर 6 हो जायेंगे !!!! दादी : नहीं बेटा, आपकी शादी हो जायेगी तो फिर 7 हो जायेंगे | पिंटू : फिर बहन चली जायेगी शादी करके तो फिर 6 हो जायेंगे !! दादी : बेटा.. फिर आपका बेटा.. हो जायेगा तो फिर 7 हो जायेंगे..| पिंटू : तब तक आप मर जाओगी वापस से 6 हो जायेंगे…!!! दादी : कुत्ते….!!! जा TV देख !!! ........................................................................................................................................................... 2. लड़के का पिता अपने लड़के को बेदम मार रहा था… पडोसी: क्यों मार रहे हो इतना, क्या हुआ?? लड़के का पिता: कल सुबह इसका परीक्षा का रिजल्ट आनेवाला है… पडोसी: लेकिन आज क्यों मार रहे हो?? . . . लड़के का पिता: भाई मैं कल अपने गाँव जा रहा हूँ… .................................................................................................................................................................. 3. एक आदमी अस्पताल में आखिरी सांसें गिन रहा था। एक नर्स और उसके परिवार वाले उसके बिस्तर के पास खड़े थे। आदमी अपने बड़े बेटे से बोला: बेटा, तू मेरे मिलेनियम सिटी वाले 15 बंगले ले ले। बेटी से बोला: बेटी, तू सोनीपत सेक्टर 14 के बंगले ले ले। छोटे बेटे से बोला: तू सबसे छोटा है और मुझे सबसे ज्यादा प्यारा भी है, इसलिए तुझे मैं ग्रीन पार्क की 20 दुकानें देता हूं। आखिर में आदमी अपनी पत्नी से बोला: मेरे बाद तुम्हें पैसों के लिए किसी का मुंह न ताकना पड़े, इसलिए डीएलएफ वाले 12 फ्लैट तुम अपने पास रख लो। पास में खड़ी नर्स यह सब सुनकर आदमी की पत्नी से बोली: आप बहुत भाग्यशाली हैं कि आपको इतने अमीर पति मिले, जो इतनी सारी जायदाद देकर जा रहे हैं। . आदमी की पत्नी: कौन अमीर? कैसी जायदाद? अरे, ये दूधवाले हैं… हम सबको सुबह-सुबह दूध पहुंचाने की जिम्मेदारियां बांट रहे हैं!!!! ...................................................................................................................................................................... 4. हप्पुसिंह – डाक्टर साब हमाओ इलाज कर दे| डॉक्टर – तुम्हारा ये हाल कैसे हुआ? हप्पुजी– छत पे धरी थी 500 ईँटे, सब नेंचे ल्याने थी, ऐसे 5-10 करके ल्याते तो परेशान हो जाते । सो हमने एक उपाय सोचो । छत पे धरी हती एक टंकी, टंकी मे भर दई 500 ईँटे, फिर एक रस्सा बांद दओ और कुन्दा मे फँसाकें रस्सा नेंचे लटका दओ । हमने नेंचे जाके रस्सा पकडो सो टंकी नेंचे लटक गई । अब टंकी 500 किलो की और हम धरे 50 किलो के सो टंकी सरसरात नेंचे आ रई और हम सरसरात ऊपर जा रए। कुंदा से सर फूट गओ टंकी जैसई नेंचे गिरी सो उको तल्ला खुल गओ और सब ईँटे बाहर कड़ गई। अब टंकी बची 25 किलो की और हम हते 50 किलो के, सो हम सरसरात नेंचे आ रए और टंकी सरसरात ऊपर जा रई। हम जैसई गिरे ईटो के ढेर पे सो हमाई करहाई टूट गई। और हमाए हाथ से रस्सा छूट गओ अब रस्सा सरसरात ऊपर जा रओ और टंकी सरसरात नेंचे आ रई और गिरी हमाई मूड़ पे, सो हमाई खपड़िया फूट गई। बडी बिटम्मना है अब तुमई अच्छो इलाज करो डाक्टर साब । .................................................................................................................................................................... 5. एक IT कंपनी में …  एम्प्लोयी (कर्मचारी): सर, मुझे १ दिन की छुट्टी चाहिए.. बॉस: (थोड़ा सोचकर…) छुट्टी चाहिए तो मेरे एक प्रश्न का जवाब दो… एम्प्लोयी: बिलकुल सर, पूछिये… बॉस: कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? एम्प्लोयी: शायद बाहुबली ने कट्टप्पा को छुट्टी की मंजूरी नहीं दी होगी इसलिए.. बॉस: एक महीने की छुट्टी लो और आराम करो !! ..................................................................................................................................................................     अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी  देखें  नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें  https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g   अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं  हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en