Tuesday, 15 September 2026 | 8:11 PM
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में बासित अली बोले- मुस्लिम बच्चों ने बढ़-चढ़कर योग में लिया हिस्सा

'भारत समेत दुनियाभर में आज 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यूपी में भाजपा अपने महा जनसंपर्क अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने योग दिवस पर सभी मदरसों के बच्चों को भी योगाभ्यास कराया। लखनऊ के गोमती नगर में स्थित दारुल उलूम में योग दिवस मनाया गया। इ
Share:
लखनऊ में बासित अली बोले- मुस्लिम बच्चों ने बढ़-चढ़कर योग में लिया हिस्सा
Read in your preferred language.

'भारत समेत दुनियाभर में आज 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यूपी में भाजपा अपने महा जनसंपर्क अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने योग दिवस पर सभी मदरसों के बच्चों को भी योगाभ्यास कराया।

लखनऊ के गोमती नगर में स्थित दारुल उलूम में योग दिवस मनाया गया। इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली समेत मदरसे के बच्चों ने भी योग किया।

अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी मदरसों में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसके तहत मान्यता प्राप्त मदरसों में योग दिवस मनाया गया। इसमें मुस्लिम समुदाय के बच्चे इसमें बढ़ चढ़कर ले रहे है। योग दिवस पर यूपी के करीब 900 मदरसों में कार्यक्रम कराया गया।
भारतीय जनता पार्टी की अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश के 900 से भी अधिक मदरसों में योग एवं प्राणायाम का कार्यक्रम स्थापित किया। बीजेपी का अल्पसंख्यक मोर्चा पूरे प्रदेश में अपने महा जनसंपर्क अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रम कर रही है। उसी क्रम में मदरसों में भी योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रदेश में कुल मदरसों की संख्या 16000 से भी ज्यादा है। इसमें से 558 मदरसे ऐसे हैं, जो सरकार से अनुदान पाते हैं।