Tuesday, 15 September 2026 | 5:58 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली-साहब मेरा शौहर इंसान से हैवान बन गया है,बचा लो मुझे वरना....

बरेली: पत्नी ने लगाए पति के ऊपर आरोप बहेड़ी के मोहल्ला नूरी नगर के निवासी सलीक के साथ विवाहिता मैंनाज़ की शादी हुई थी । फैनाज़ के माँ बाप ने अपनी हैसियत के हिसाब काफी दान दहेज़ दिया था । जिससे विवाहिता का पति सलीक ना खुश था और विवाहिता से मायके वालों से पचास हजार रुपये लाने का दबाब बनाने लगा । जिसके बाद
Share:
बरेली-साहब मेरा शौहर इंसान से हैवान बन गया है,बचा लो मुझे वरना....
Read in your preferred language.

बरेली: पत्नी ने लगाए पति के ऊपर आरोप बहेड़ी के मोहल्ला नूरी नगर के निवासी सलीक के साथ विवाहिता मैंनाज़ की शादी हुई थी । फैनाज़ के माँ बाप ने अपनी हैसियत के हिसाब काफी दान दहेज़ दिया था । जिससे विवाहिता का पति सलीक ना खुश था और विवाहिता से मायके वालों से पचास हजार रुपये लाने का दबाब बनाने लगा । जिसके बाद सलीक आये दिन फैनाज़ के साथ मारपीट करने लगा । फैनाज़ का आरोप है कि उसका पति उसके साथ अप्रकृतिक संबंध बनाता है जिससे उसे काफी पीड़ा होती है ।यही नही उसके पति ने उसके छह महीने के बच्चे को पटक कर मार दिया । और उसके ससुराल वाले उसके पति का ही साथ देते है । उसका पति शराब पी पी कर अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है जिसके कारण उसे हर तरह से प्रताड़ित करता रहता है । वही फैनाज़ के पति सलीक का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे उसका पति नकाब में आगी लगा रहा है और घर के बर्तन बाहर गली में फेंक रहा है जिसको देखकर लगता है कि फैनाज़ का पति अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है ।जिसके कारण वो अपनी पत्नी को बुरी तरह से प्रताड़ित कर रहा है । उसका पति कभी भी उसकी जान ले सकता है ।इस के कारण इन दिनों में वो अपने मायके में बच्चों के साथ रह रही हैं विवाहिता का कहना है कि तीन दिन से से वो बहेड़ी कोतवाली के चक्कर लगा रही है और पुलिस उसकी शिकायत सुनने को तैयार नहीं है। फ़िलहाल पीड़िता ने एस पी देहात से गुहार लगाई है जिसमे उन्हें जल्द कार्यवाही का अस्वासन दिया है