Tuesday, 15 September 2026 | 8:20 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली : मनकरी गांव में बंदरों का आतंक, बच्चा छत से गिरकर हुआ घायल।

बरेली/मीरगंज - ब्लाक फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव मनकरी गांव में बंदरों का आतंक से एक बच्चा छत से गिरकर हुआ घायल। जानकारी के अनुसार मनकरी गांव निवासी भाकियू किसान यूनियन के मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान ने बताया कि हमारे मनकरी गांव में बंदरों का आतंक हैं। बंदरों के आतंक से सभी ग्रामीण दहशत म
Share:
बरेली : मनकरी गांव में बंदरों का आतंक, बच्चा छत से गिरकर हुआ घायल।
Read in your preferred language.

बरेली/मीरगंज - ब्लाक फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव मनकरी गांव में बंदरों का आतंक से एक बच्चा छत से गिरकर हुआ घायल। जानकारी के अनुसार मनकरी गांव निवासी भाकियू किसान यूनियन के मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान ने बताया कि हमारे मनकरी गांव में बंदरों का आतंक हैं। बंदरों के आतंक से सभी ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने बताया आज मनकरी गांव में एक बच्चा सौरभ पुत्र कपिल सिंह अपनी छत पर टहल रहा था तभी अचानक बंदरों का झुंड आ गया बंदरों को देख वह डर कर छत से कूद गया। जिससे उस बच्चे के दोनों पैर की हड्डी टूट गई। और उसके माथे और नाक पर चोटें भी आई हैं। मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान ने मीरगंज प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर छुट्टा जानवरों और बंदरों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए टीम भेजने की मांग की है।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा