Wednesday, 16 September 2026 | 3:58 AM
भारत

कासगंज जनपद के 35विद्यालयों में व्यवस्थाएं मिली दुरुस्त मिड डे मील मिला संतोषजनक

35 विद्यालयों के निरीक्षण में व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त, मिड-डे मील भी मिला संतोषजनक कासगंज। जनपद में विद्यालयों की शैक्षिक एवं बुनियादी व्यवस्थाओं को परखने के लिए 31 अगस्त 2026 को जनपदीय एवं विकासखंड स्तरीय सदस्यों द्वारा कुल 35 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं स
Share:
कासगंज जनपद के 35विद्यालयों में व्यवस्थाएं मिली दुरुस्त मिड डे मील मिला संतोषजनक
Read in your preferred language.

35 विद्यालयों के निरीक्षण में व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त, मिड-डे मील भी मिला संतोषजनक

कासगंज। जनपद में विद्यालयों की शैक्षिक एवं बुनियादी व्यवस्थाओं को परखने के लिए 31 अगस्त 2026 को जनपदीय एवं विकासखंड स्तरीय सदस्यों द्वारा कुल 35 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

निरीक्षण के दौरान कक्षाओं का संचालन विधिवत होता मिला। निरीक्षणकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं से पाठ्यक्रम के संबंध में संवाद किया तथा पठन-पाठन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों से निःशुल्क वितरित पाठ्य पुस्तकों के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें पाठ्य पुस्तकें प्राप्त हो चुकी हैं।

विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की व्यवस्था भी जांची गई। छात्रों को रोटी, सब्जी एवं दाल परोसी गई, जिसे विद्यार्थियों ने स्वादिष्ट बताया। निरीक्षण के दौरान भोजन का सैंपल भी सुरक्षित पाया गया।

विद्यालयों में कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला, जबकि अवकाश पर रहने वाले कर्मचारी स्वीकृत अवकाश पर पाए गए। निरीक्षण टीम ने विद्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया। जांच के दौरान विद्यालयों में स्वच्छता एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध मिलीं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि जनपद के विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, मध्याह्न भोजन, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।