उत्तर प्रदेश
गोला नगर में 4 प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण को मिली स्वीकृति
गोला गोकर्ण नाथ में सड़कों का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का कार्य स्वीकृत
मुख्यमंत्री से वार्ता करते हुए
Read in your preferred language.
गोला गोकर्ण नाथ: माननीय विधायक अमन गिरि के प्रयास से गोला गोकर्ण नाथ में 4 प्रमुख सड़कों का कार्य स्वीकृत हुआ, विधायक अमन गिरि के प्रयास से गोला मिल डायवर्जन मार्ग से आ. जि. मा. तक और नानक चौकी से शिवम कॉम्पलेक्स और विश्वकर्मा चौराहा से मिल गेट तक, ओर विकास चौराहा से गोला, शाहजहांपुर तक उक्त सभी सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण का कार्य होगा। विधायक अमन गिरि ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से सड़कों का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का कार्य होने जा रहा हैं।गोला गोकर्ण नाथ को विकास की नयी उंचाईयों तक पहुंचने का कार्य निरंतर जारी रहेगा, ओर करने के लिए संकल्पित रहूंगा।