Thursday, 22 October 2026 | 2:18 PM
भारत

गया के सर्किट हाउस में आग , लोग बाल बाल बचे

Share:
गया के सर्किट हाउस में आग , लोग बाल बाल बचे
गया: शहर के सर्किट हाउस में बुधवार को   कमरा नंबर तीन में  अचानक एयर कंडीशन (एसी) में धमाके के साथ आग लग गई। धुआं फैलने से अफरा-तफरी मच गई। आग से कमरे का सोफा और बेड आदि  जलकर खाक हो गया। गनीमत था कि उस समय उस कमरे में कोई नहीं था।
परन्तु हादसे के वक्त विदेश मंत्रालय के निदेशक मनोज कुमार अपनी पत्नी के साथ बगल के कमरे में ठहरे हुए थे। उन्हे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। सूत्रों के अनुसार उन्हें पहले कमरा नंबर तीन ही आवंटित था, लेकिन साफ-सफाई अच्छी न होने के कारण वे कमरा नंबर दो में चले गए थे, जिससे उनकी जान बच गई। आग लगने के बाद उन्हें सीढ़ियों के रास्ते बाहर निकाला गया।
घटना के समय बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार भी उसी सर्किट हाउस म3न ठहरे हुए थे। पर उन्हें भी कोई नुकसान नहीं हुआ। जैसे ही कमरे से धुआं निकलते दिखा,तुरंत फायर ब्रिगेड को खबर भेजी गई। मौके  पर  फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और  आग पर काबू पाया।
थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। 

घटना के समय बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार भी सर्किट हाउस परिसर में मौजूद थे।