Monday, 12 October 2026 | 5:04 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार, चार पदाधिकारियों को मिली अहम

फर्रुखाबाद में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। राकेश चंद्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अभिषेक वाजपेयी, मनीष मिश्रा और शिव कुमार को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
Share:
फर्रुखाबाद:कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार, चार पदाधिकारियों को मिली अहम
Read in your preferred language.
फर्रुखाबाद(द दस्तक 24): शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ, जनपद फर्रुखाबाद की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। सातनपुर मंडी रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राकेश कुमार सारस्वत ने की।
संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए श्री राकेश चंद्र को महासंघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं श्री अभिषेक वाजपेयी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के श्री मनीष मिश्रा एवं श्री शिव कुमार को भी उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी कर्मचारी हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत करने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद दीक्षित, मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र राजपूत, महासंघ के कोषाध्यक्ष श्री विजय शंकर तिवारी, श्री अशोक कुमार, श्री मोहनीश सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता, मजबूती और कर्मचारी हितों के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ।