Thursday, 26 November 2026 | 10:43 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: संविधान दिवस पर सपा कार्यालय में बाबा साहेब को किया नमन, विचार गोष्ठी के बाद बीएलए की बैठक में मतदाता सूची पर मंथन

फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विचार गोष्ठी में संविधान, सामाजिक न्याय और नागरिक अधिकारों पर चर्चा हुई। इसके बाद सदर विधानसभा के बीएलए की बैठक में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और अपात्र नाम हटवाने की प्रक्रिया समझाई गई।
Share:
फर्रुखाबाद: संविधान दिवस पर सपा कार्यालय में बाबा साहेब को किया नमन, विचार गोष्ठी के बाद बीएलए की बैठक में मतदाता सूची पर मंथन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में भारतीय संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और नागरिक अधिकारों की महत्ता पर चर्चा की गई।
बाबा साहेब को पुष्प अर्पित कर संविधान की महत्ता पर हुई चर्चा
कार्यक्रम का संयोजन पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने किया, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। संविधान की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक के सम्मान, अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा का आधार है। इसकी मूल भावना को समझना और उसका पालन करना आवश्यक है।
संविधान की प्रस्तावना पढ़कर दिलाई गई शपथ
कायमगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर ने संविधान एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ भी दिलाई।
इस दौरान राजीव शाक्य, विवेक सिंह यादव, सौरभ कटियार, शशांक सक्सेना, ओम प्रकाश शर्मा, शिव शंकर शर्मा, रामपाल सिंह यादव और राजपाल सिंह यादव सहित अन्य नेताओं ने सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
बीएलए की बैठक में मतदाता सूची को लेकर दिए निर्देश
संविधान दिवस कार्यक्रम के बाद सदर विधानसभा के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की बैठक आयोजित की गई। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने बीएलए को निर्वाचन संबंधी मतदाता सूची उपलब्ध कराई।
उन्होंने बताया कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरवाकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराया जाए। वहीं मृत अथवा नियमानुसार अपात्र मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए फार्म-7 भरकर जमा कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बीएलए से अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहकर मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
करीब 50 कार्यकर्ता रहे मौजूद, जिलाध्यक्ष ने जताया आभार
कार्यक्रम में अशोक अंबेडकर, मनोज यादव, विनीत परमार, आदिल, आयुष यादव, विजय अनुरागी, अमित यादव, अरविंद कश्यप, संजय यादव, ऋषि वाल्मीकि, रवि यादव और विकास यादव सहित करीब 50 नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन विवेक सिंह यादव ने किया।