Monday, 16 November 2026 | 5:45 AM
राजनीति

यूपी चुनाव: दलित वोटों को लेकर सपा, बसपा और चंद्रशेखर आजाद आमने-सामने

Share:
यूपी चुनाव: दलित वोटों को लेकर सपा, बसपा और चंद्रशेखर आजाद आमने-सामने
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले दलित वोटों को अपने पाले में लाने की राजनीतिक कोशिशें तेज हो गई हैं। अगले तीन हफ्तों में सपा, बसपा और आजाद समाज पार्टी दलितों के बीच अपनी ताकत दिखाएंगी। चंद्रशेखर आजाद 26 नवंबर को लखनऊ में रैली करेंगे, जबकि मायावती छह दिसंबर को महारैली के जरिये अपनी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन करेंगी। सपा पीडीए के विस्तार के जरिए दलितों में अपनी पकड़ बढ़ाने की कोशिश में है।
  
 विधानसभा चुनाव के लिए सबसे बड़ी सियासी लड़ाई दलित वोटों को लेकर छिड़ने वाली है। अब तक पर्दे के पीछे चल रही दलित वोटों को अपने पाले में लाने की कोशिशें खुलकर सामने आने लगी हैं। अगले तीन हफ्तों में आगरा से लेकर लखनऊ तक समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) दलितों के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे हैं। सपा पीडीए के विस्तार के जरिये दलितों में अपनी पैठ और बढ़ाना चाहती है तो चंद्रशेखर आजाद दलित नेतृत्व के नए विकल्प के रूप में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि मायावती अपने पुराने सामाजिक आधार को फिर से मजबूत करने की चुनौती से जूझ रही हैं। कांग्रेस तो पहले से अपना बरसों से छिटका दलित वोट बैंक को पाने के लिए संघर्षरत है।