इटावा : बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गई।जिसमें 400 मीटर दौड़ में ताखा के उबैद व आशिकी ने बाजी मारी।प्रतियोगिता ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों ने प्रतिभाग किया।दूसरे जूनियर स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।400 मीटर बालक वर्ग में ताखा के उबैद प्रथम,चकरनगर के पवन द्वितीय,सैफई के विपिन तृतीय स्थान पर रहे।बालिका वर्ग में ताखा की आशिकी प्रथम,चकरनगर संध्या द्वितीय,सैफई की गौरी तृतीय स्थान पर रही।600 मीटर दौड़ में ताखा के उमाकांत प्रथम,भरथना के रोहन द्वितीय,बसरेहर के अंकित तृतीय स्थान पर रहे।बालिका वर्ग में सैफई की रागिनी प्रथम,ताखा की अनामिका द्वितीय,महेवा की खुशी तृतीय स्थान पर रही।200 मीटर बालक वर्ग में बसरेहर के प्रियांशु प्रथम,चकरनगर के नीतेश द्वितीय,जसवंतनगर के केशव तृतीय स्थान पर रहे।बालिका वर्ग जसवंतनगर की लक्ष्मी प्रथम,ताखा की चांदनी द्वितीय,सैफई की गौरी तृतीय स्थान पर रही।100 मीटर बालक वर्ग में चकरनगर के नीतेश प्रथम,बढ़पुरा के संजेश द्वितीय,जसवंतनगर के केशव तृतीय स्थान पर रहे।बालिका वर्ग में सैफई की रागिनी प्रथम,बढ़पुरा की खुशी द्वितीय,जसवंतनगर की अंशिका तृतीय स्थान पर रही।खो खो बालिका वर्ग में जसवंतनगर विजेता व महेवा उपविजेता रही।बॉलीबाल बालिका वर्ग में जसवंतनगर विजेता व सैफई उपविजेता रही।समापन के अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी जिला व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक व प्रमिला पाठक ने सभी विजेताओं व उपविजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।जिला स्काउट मास्टर अच्युत त्रिपाठी,अवधेश सिंह राठौर,राजेश जादौन,अर्चना चौधरी,एपी यादव,अजय यादव,अर्चना चौधरी,यतेंद्र यादव,योगेंद्र चौधरी,नृपेंद्र,अमित यादव,वेदप्रकाश,प्रदीप यादव,केशव,रणधीर सिंह,राहुल शाक्य,ललित देवेंद्र,अजय निर्णायक की भूमिका में रहे।ओमप्रकाश,नूर आलम,प्रदीप शर्मा,प्रियंका,ज्योत्सना ने लेखा का कार्य संभाला।इस मौके पर मुनीश कुमार,अजीत सिंह,चन्दन,रियाजुद्दीन,बीरेन्द्र कमल,शशिभूषण,रविकांत समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश
इटावा: 400 मीटर दौड़ में ताखा के उबैद व आशिकी ने मारी बाजी