Wednesday, 16 September 2026 | 12:50 AM
भारत

Trump ने एक बार फिर बाइडन से हार स्वीकार करने से किया इनकार, जीत का किया दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने तीन नवंबर को हुए चुनाव में जीत दर्ज की है। ट्रंप ने इसके साथ ही पूरे अमेरिका में चुनाव में धांधली के आरोपों को भी दोहराया। ट्रंप ने बड़े अक्षरों में ट्वीट किया, ''मैंने चुनाव में जीत दर्ज की। पूरे देश में चुनाव में धोख
Share:
Trump ने एक बार फिर बाइडन से हार स्वीकार करने से किया इनकार, जीत का किया दावा
Read in your preferred language.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने तीन नवंबर को हुए चुनाव में जीत दर्ज की है। ट्रंप ने इसके साथ ही पूरे अमेरिका में चुनाव में धांधली के आरोपों को भी दोहराया। ट्रंप ने बड़े अक्षरों में ट्वीट किया, ''मैंने चुनाव में जीत दर्ज की। पूरे देश में चुनाव में धोखाधड़ी हुई।''

इसके साथ ही उन्होंने 'न्यूयॉर्क टाइम्स' का एक ट्वीट अमेरिका के मानचित्र के साथ टैग किया जिसमें कहा गया है कि उन्हें पिछले चुनाव के मुकाबले 1.०1 करोड़ अधिक मत मिले हैं जिनमें हिस्पैनिक बहुल इलाके भी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह मुख्य धारा के मीडिया ने जो बाइडल को चुनाव का विजेता घोषित कर दिया था। अमेरिका का राष्ट्रपति निर्वाचित होने के लिए 538 सदस्यीय इलेक्ट्रोरल कालेज में 27० इलेक्ट्रोरल वोट की जरूरत होती है। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व उप राष्ट्रपति जो बाइडन 27० से अधिक इलेक्टोरल वोट हासिल कर चुके हैं। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के औपचारिक नतीजे अबतक घोषित नहीं किए गए हैं। 

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ