Tuesday, 15 September 2026 | 10:50 PM
लाइफ स्टाइल

रोज खाएंगे एक सेब तो कभी नहीं होंगी ये 15 बीमारियां

सेब स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी फल है। हर रोज एक सेब खाने से कई बीमारियां दूर होती हैं। सेब के बारे में कहावत भी है कि जो व्यक्ति सुबह उठते ही रोज एक सेब खाता है उसे कभी डॉक्टर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। सेब में फाइबर होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। सेब खाने से अल्जाइमर से लेकर कैंसर
Share:
रोज खाएंगे एक सेब तो कभी नहीं होंगी ये 15 बीमारियां
Read in your preferred language.
सेब स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी फल है। हर रोज एक सेब खाने से कई बीमारियां दूर होती हैं। सेब के बारे में कहावत भी है कि जो व्यक्ति सुबह उठते ही रोज एक सेब खाता है उसे कभी डॉक्टर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। सेब में फाइबर होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। सेब खाने से अल्जाइमर से लेकर कैंसर व ट्यूमर तक की बीमारी नहीं होती है। कई शोधों में इन बातों का दावा किया गया है। सेब हार्ट की बीमारी से लेकर मांसपेशियों तक की बीमारी में लाभकारी होता है। -सेब खाने से अल्जाइमर की बीमारी नहीं होती है। -शोधों में इस बात का पता चला है कि सेब के जूस से अल्जाइमर की रोकथाम होती है। -सेब का जूस दिमाग के स्वास्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। -सेब खाने से पैनक्रियाज के कैंसर का खतरा कम होता है। -अमेरिका के कैंसर रिसर्च के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है। -शोधकर्ताओं के मुताबिक, सेब खाने से अग्नाशय के कैंसर का खतरा 23 फीसदी तक कम होता है। -सेब खाने से ट्यूमर का खतरा भी कम होता है। शोधों में यह भी दावा किया जाता है। -सेब खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा भी कम होता है। -अमेरिका के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट ने यह दावा किया है। -कैंसर इंस्टीट्यूट का दावा है कि सेब और फाइबर वाले फल खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम होता है। -सेब खाने से टाइप 2 डाइबिटीज का खतरा भी कम होता है। -सेब खाने वाली महिलाओं को सेब नहीं खाने वाली महिलाओं के मुकाबले 28 फीसदी टाइप 2 डाइबिटीज का खतरा कम होता है। -सेब खाने से कोलेस्ट्रोल घटता है। -सेब खाने से मांसपेशियों से जुड़ी बीमारी नहीं होती है। -सेब में फाइबर होता है जिस वजह से पार्किंसंस रोग का खतरा कम होता है। -सेब खाने से दांत स्वस्थ रहते हैं। -मुंह में लार बनती है जो दातों को बैक्टिरिया की समस्या से बचाती है। -सेब खाने से हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम रहता है। -सेब में फाइबर और फेनोलिक यौगिक होते हैं जो हार्ट के लिए लाभकारी होते हैं। -ये यौगिक हार्ट को नुकसान पहुंचाने वाले कोलेस्ट्रोल से बचाव करते हैं। -सेब खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है और कब्ज दूर होती है। -सेब में मौजूद फाइबर खाने को अच्छी तरह से पचाते हैं। -यह भी कहा जाता है कि सेब खाने से डायरिया और पेट में दर्द नहीं होता है। -सेब खाने से स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी कम होता है। -सेब आपके लीवर को डेटोक्सीफाई कर देता है। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। -सेब प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है जिससे संक्रमण आदि की बीमारियां जल्दी अटैक नहीं करती हैं। अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी  देखें  नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें  https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं  हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en