Friday, 13 November 2026 | 8:35 PM
उत्तर प्रदेश

इटावा : खोखो बालक एवं बालिका वर्ग व कबड्डी बालिका वर्ग में जसवंतनगर की टीम बनी विजेता

इटावा : बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गई। जिसमें ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजता बच्चों ने प्रतिभाग किया।खोखो बालक एवं बालिका वर्ग एवं कबड्डी बालिका वर्ग में जसवंतनगर विजेता बनी।
Share:
इटावा : खोखो बालक एवं बालिका वर्ग व कबड्डी बालिका वर्ग में जसवंतनगर की टीम बनी विजेता
इटावा : खोखो बालक एवं बालिका वर्ग व कबड्डी बालिका वर्ग में जसवंतनगर की टीम बनी विजेता
इटावा : बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गई। जिसमें ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजता बच्चों ने प्रतिभाग किया।खोखो बालक एवं बालिका वर्ग एवं कबड्डी बालिका वर्ग में जसवंतनगर विजेता बनी। चकरनगर के रंजीत व रजनीशा ने व्यक्तिगत चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायिका सरिता भदौरिया ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को निखारने का उचित मंच है। 
50 मीटर बालिका वर्ग में चकरनगर की रजनीशा प्रथम,ताखा की ईशू द्वितीय भरथना की अर्चना तृतीय स्थान पर रही।बालक वर्ग में चकरनगर के रंजीत प्रथम,जसवंतनगर के वंश द्वितीय,महेवा के देव बाबू तृतीय स्थान पर रहे।
100 मीटर बालक वर्ग में चकरनगर के रंजीत प्रथम, बसरेहर के सनी द्वितीय, बढ़पुरा के अमित तृतीय,बालिका वर्ग में चकरनगर की रजनीशा प्रथम,बढ़पुरा की प्रतिज्ञा द्वितीय,ताखा की ईशू तृतीय स्थान पर रही।
200 मीटर बालिका वर्ग में ताखा की आंशी प्रथम,भरथना की अर्चना द्वितीय,बसरेहर की नैंसी तृतीय स्थान पर रही।बालक वर्ग में बसरेहर के अमर बाबू प्रथम,महेवा के देवबाबू द्वितीय,बढ़पुरा के अमित तृतीय स्थान पर रहे।400 मीटर बालिका वर्ग में ताखा की आंशी प्रथम,जसवंतनगर की लक्ष्मी द्वितीय,चकरनगर की वैष्णवी तृतीय स्थान पर रही।बालक वर्ग में बढ़पुरा के आर्यन प्रथम,चकरनगर के अनुराज द्वितीय,भरथना के यदुवीर तृतीय स्थान पर रहे।लंबी कूद  बालक वर्ग में चकरनगर के रंजीत प्रथम,दीग के प्रशांत द्वितीय,बसरेहर के सनी तृतीय स्थान पर रहे।बालिका वर्ग में चकरनगर की रजनीशा प्रथम,ताखा की आंशी द्वितीय,भरथना की अर्चना तृतीय स्थान पर रही।कबड्डी बालिका वर्ग में धरवार व बलैयापुर की संयुक्त टीम विजेता महेवा टीम उपविजेता रही। कबड्डी बालक वर्ग में बसरेहर विजेता,महेवा उपविजेता रही।बालिका वर्ग कबड्डी में जसवंतनगर विजेता, महेवा उपविजेता रही।खो खो बालक एवं बालिका वर्ग में जसवंतनगर विजेता,महेवा उपविजेता रही। बीएसए डॉ राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और समस्त विजेताओं व उपविजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।प्रतियोगिता जिला व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक व जिला व्यायाम शिक्षिका प्रमिला पाठक की देख रेख में कराई गई।प्रियंका,ज्योत्सना,प्रदीप शर्मा ने लेखा का कार्य संभाला।इन्द्रजीत सिंह ,राजेश जादौन,सोएब आलम, ए पी यादव,अजय यादव,अर्चना चौधरी,योगेंद्र चौधरी,यतेंद्र सिंह यादव,देवेंद्र केशव नृपेंद्र, अमित यादव,वेदप्रकाश,राहुल शाक्य,रणधीर,प्रदीप यादव,मनोज यादव,ललित,अजय ,जितेंद्र ने निर्णायक की भूमिका निभाई।इस मौके पर मुनीश कुमार,सम्राट चौहान,आलोक चौहान,संध्या तोमर,ऋतु वाला,अर्चना सिंह,सुलेखा समेत कई शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।