Friday, 13 November 2026 | 8:33 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट करने का आरोपी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,

थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा दुष्कर्म एवं BNS की अन्य धाराओं के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त विजय विक्रम उर्फ रजत को दिनांक 13.11.2026 को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Share:
फर्रुखाबाद: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट करने का आरोपी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,
पुलिस द्वारा अभियुक्त विजय विक्रम उर्फ रजत गिरफ्तार

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): 

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना मऊदरवाजा पुलिस ने दुष्कर्म और मारपीट के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

​घटना का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 14.09.2026 को माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में थाना मऊदरवाजा पर मु०अ०सं० 335/2026 धारा 69/115(2)/352/351(3)/324 BNS के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। यह मामला वादिनी के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, शादी से मुकरने और दबाव बनाने पर गाली-गलौज व मारपीट करने के संबंध में दर्ज हुआ था। विवेचना के दौरान थाना मऊदरवाजा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को दबोच लिया।

​गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • ​नाम: विजय विक्रम उर्फ रजत पुत्र उदयवीर

  • ​निवासी: ग्राम बिचपुररिया, थाना अमृतपुर, जनपद फतेहगढ़

​पुलिस पूछताछ व आपराधिक इतिहास:

पुछताछ के दौरान अभियुक्त विजय विक्रम उर्फ रजत ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने बयान अपने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय के समक्ष देने की बात कही है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास मु०अ०सं० 335/2026 (धारा 69/115(2)/352/351(3)/324 BNS, थाना मऊदरवाजा) है।

​गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

इस सफल गिरफ्तारी में निम्नलिखित पुलिस कर्मियों की मुख्य भूमिका रही:

  1. ​प्रभारी निरीक्षक श्री रामसहाय सिंह

  1. ​उ०नि० श्री कासिफ हनीफ

  1. ​का० नरेश कुमार

  1. ​का० विनीत कुमार

  1. ​का० प्रियांक