Wednesday, 16 September 2026 | 7:01 PM
भारत

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान जारी, कई शराब दुकानों का औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 मई 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ॰ अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी०पी० गुप्ता क
Share:
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान जारी, कई शराब दुकानों का औचक निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 मई 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ॰ अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी०पी० गुप्ता के पर्यवेक्षण में रविवार को विभिन्न शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने अपनी टीम के साथ जनपद के कई आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बढ़पुर, लाल सराय, कादरी गेट तिराहा एवं ठंडी सड़क स्थित कम्पोजिट दुकानों की जांच की गई। वहीं देशी मदिरा दुकानों में मछली मंडी, खानपुर, ठंडी सड़क घूँघट पैलेस, ठंडी सड़क एक्सिस बैंक तथा अमेठी कोहना स्थित दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। इसके अलावा मॉडल शॉप अमेठी कोहना का भी परीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की। संबंधित अनुज्ञापियों को निर्देश दिए गए कि सभी अभिलेख अद्यतन रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों और मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें।आबकारी टीम ने दुकानों पर उपलब्ध मदिरा का रिकॉर्ड से मिलान भी किया। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने और अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश भी दिए गए।जिला आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।