Wednesday, 16 September 2026 | 3:38 AM
भारत

दूसरे चरण के बाद यूपी में सपा का विश्वास गया टूट : मंत्री जितेंद्र सिंह

उत्तर प्रदेश में आज तीसरे चरण के चुनाव हो रहे हैं। साथ ही पंजाब में भी आज मतदान किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच लड़ाई मानी जा रही है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान के बाद समाजवादी पार्टी का विश्वास टूट गया है। उनक
Share:
दूसरे चरण के बाद यूपी में सपा का विश्वास गया टूट : मंत्री जितेंद्र सिंह
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश में आज तीसरे चरण के चुनाव हो रहे हैं। साथ ही पंजाब में भी आज मतदान किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच लड़ाई मानी जा रही है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान के बाद समाजवादी पार्टी का विश्वास टूट गया है। उनके (अखिलेश यादव) परिवार को करहल में प्रचार करना पड़ा है। साथ ही कहा कि पीएम मोदी के पास बड़ी संख्या में मूक मतदाता (Silent Voters) हैं जो हमारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। योगी सरकार में महिलाओं को दिया गया सम्मान और सुरक्षा से लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।
वहीं, पंजाब चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी बेहद अस्थिर है। आम आदमी पार्टी के आतंकी संगठनों से संबंध अब पंजाब में लोगों के सामने आ गए हैं। समग्र रूप से राज्य को सकारात्मक विकास प्रदान करने में सक्षम एकमात्र सरकार भाजपा ही है।
बता दें कि पंजाब में रविवार को 177 सीटों के लिए विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। यहां कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, शिअद और भाजपा गठबंधन के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) व संयुक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) सभी 117 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) 97 व उसकी सहयोगी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 68, उसकी सहयोगी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) 34 व शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 15 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।