प्राप्त शिकायत के अनुसार, ग्राम पियना (पनाहनगर), थाना नैमिषारण्य निवासी शंकरलाल ने बताया कि 18 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7:30 बजे उनका बेटा कपिल ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। इसी दौरान गया वर के झाला के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में सामने से आ रहे ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी।
आरोप है कि टक्कर के बाद ई-रिक्शा चालक और उसमें सवार लोगों ने कपिल को गाली दी। विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक गोलू, उसके साथी भारत तथा अन्य तीन-चार लोगों ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से कपिल के साथ मारपीट की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कपिल के साथी जोकि अस्पताल साथ गए हुए थे इलाज करवाने के लिए कपिल का सुधीर और संग्राम के साथ भी मारपीट की गई। सुधीर और संग्राम भी बुरी तरीके से घायल हुए
परिजनों के अनुसार, कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायतकर्ता ने थाना प्रभारी से मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।