Thursday, 01 October 2026 | 4:20 AM
उत्तर प्रदेश

सीतापुर; चार गांवों का रास्ता जलभराव से बंद, पुलिया निर्माण की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Share:
सीतापुर; चार गांवों का रास्ता जलभराव से बंद, पुलिया निर्माण की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Read in your preferred language.
मिश्रिख, सीतापुर। तहसील मिश्रिख क्षेत्र के ग्राम रामनगर टेंटी, बैकुंठापुर, कैथोलिया एवं मडिया को जाने वाले मार्ग पर जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर विधानसभा मिश्रिख के अध्यक्ष श्याम लाल भारती के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मिश्रिख को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने और पुलिया का निर्माण कराने की मांग की।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि चारों गांवों को जाने वाले मार्ग पर पानी भरा होने के कारण रास्ता बंद हो गया है। इससे ग्रामीणों को अपने गांवों तक आने-जाने के साथ-साथ बच्चों को स्कूल तथा मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, आवागमन को सुचारु करने के लिए पुलिया का निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन अभी तक पुलिया का निर्माण नहीं हो सका है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए चारों गांवों का रास्ता खुलवाने तथा पुलिया का निर्माण शीघ्र कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके।
ज्ञापन पर समस्त ग्रामवासियों की ओर से हस्ताक्षर किए गए। ज्ञापन में विधानसभा अध्यक्ष मिश्रिख श्याम लाल भारती का नाम भी दर्ज है।