Wednesday, 16 September 2026 | 4:32 AM
उत्तर प्रदेश

शहडोल:समाजसेवी तथा पार्षद संतोष लोहानी ने किया रक्तदान

शहडोल । जिला चिकित्सालय में स्थापित सेंट्रल लैब के लोकार्पण के पश्चात समाजसेवी एवं पार्षद संतोष लोहानी ने रक्तदान किया। लोहानी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है एक रक्तदान से चार जान बचाई जा सकती है सभी को रक्तदान जैसा पुनीत कार्य करना चाहिए। लोहानी को जयसिंहनगर विधायक जयसिंह मरावी एवं नगरपालिका अध्
Share:
Read in your preferred language.

शहडोल । जिला चिकित्सालय में स्थापित सेंट्रल लैब के लोकार्पण के पश्चात समाजसेवी एवं पार्षद संतोष लोहानी ने रक्तदान किया। लोहानी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है एक रक्तदान से चार जान बचाई जा सकती है सभी को रक्तदान जैसा पुनीत कार्य करना चाहिए। लोहानी को जयसिंहनगर विधायक जयसिंह मरावी एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह सिविल सर्जन डॉ० जी.एस. परिहार, पैथालॉजिस्ट डॉ० सुधा नामदेव आरएमओ डॉ० सुनील हथगेल, नगर अध्यक्ष श्री सूर्यकांत निराला,पार्षद गोविन्द सिंह परिहार, प्रियम त्रिपाठी अमन शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थें।

सवांददाता: संदीप साहू