शहडोल। Sandeep Sahu जिला अस्पताल में बने सीटी स्कैन सेंटर का विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी एवं विधायक जैतपुर मनीषा सिंह फीता काटकर शुभारंभ किया। कलेक्टर ने विधायकों को अवगत कराया कि बीपीएल कार्डधारियों एवं आयुष्मान कार्ड धारियों को सीटी स्कैन का सुविधा नि:शुल्क मिलेगी तथा अन्य लोगो को 933 रुपए का शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। विधायको ने सीटी स्कैन पंजीयन कक्ष, सीटी स्कैन कक्ष का निरीक्षण किया एवं सीटी स्कैन की कार्य प्रणालियों से अवगत हुए। विधायक ने सिविल सर्जन को कहा कि जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा मिल जाने से मरीजो को काफी राहत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि संकेतक ऐसे लगाएं जाएं जो दूर से दिख सकें। साथ ही आस-पास समतलीकरण एवं पेवर्स पत्थर लगवाएं। कलेक्टर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि आस-पास पेड़ों को छांटा दें, जिससे परिसर साफ सुदंर एवं स्वच्छ दिखे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमएस. सागर, सिविल सर्जन डॉ जीएस. परिहार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी सहित अन्य चिकित्सक, नार्सिंग स्टाफ उपस्थित थे।
भारत
शहडोल: जिला अस्पताल में बने सीटी स्कैन सेंटर का शुभारंभ किया
शहडोल। Sandeep Sahu जिला अस्पताल में बने सीटी स्कैन सेंटर का विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी एवं विधायक जैतपुर मनीषा सिंह फीता काटकर शुभारंभ किया। कलेक्टर ने विधायकों को अवगत कराया कि बीपीएल कार्डधारियों एवं आयुष्मान कार्ड धारियों को सीटी स्कैन का सुविधा नि:शुल्क मिलेगी तथा अन्य लोगो को 933 रुपए का शु
Read in your preferred language.