Wednesday, 16 September 2026 | 4:32 AM
मनोरंजन

पत्नी गौरी के साथ अलाना पांडेय की शादी में थिरके शाहरुख़ खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर अलाना पांडे ने ब्वॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे के साथ 16 मार्च को शादी की है। इस मौके बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने पार्टी में शिरकत की थी, इस बीच अब वेडिंग सेलिब्रेशन से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान और गौरी खान डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो
Share:
पत्नी गौरी के साथ अलाना पांडेय की शादी में थिरके शाहरुख़ खान
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर अलाना पांडे ने ब्वॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे के साथ 16 मार्च को शादी की है। इस मौके बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने पार्टी में शिरकत की थी, इस बीच अब वेडिंग सेलिब्रेशन से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान और गौरी खान डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो अलाना की वेडिंग पार्टी का है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में किंग खान ब्लैक सूट और व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं। वही उनके साथ उनकी वाइफ गौरी खान ग्रीन ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। दोनों पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के गाने पर डांस कर रहे हैं। वहीं, अलाना की मां डियाने पांडे भी उनके साथ नजर आईं। तीनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।