भारत
रायबरेली: महिला ने लगाया मारपीट का आरोप, केस दर्ज
ऊंचाहार। जब्बारी पुर गांव निवासी महिला ने गांव के ही तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। गांव निवासी महरानी देवी का आरोप है कि गुरुवार की देर शाम गांव के ही तीन लोग उसके घर के अंदर घुस आए। और पुरानी रंजिश को लेकर भद्दी भद्दी ग
Read in your preferred language.
ऊंचाहार। जब्बारी पुर गांव निवासी महिला ने गांव के ही तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। गांव निवासी महरानी देवी का आरोप है कि गुरुवार की देर शाम गांव के ही तीन लोग उसके घर के अंदर घुस आए। और पुरानी रंजिश को लेकर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। सास के साथ मारते देख छुड़ाने दौड़ी बहू शीला देवी की भी उन लोगों ने लाठी डंडों से पिटाई कर दी। शोर-शराबा होने पर धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। परिजनों ने घायल महिलाओं को सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ एमके शर्मा ने बताया कि मारपीट में घायल दो महिलाएं आई थी। जिन्हें स्वस्थ्य होने पर घर भेज दिया गया। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर गांव के ही वीरेंद्र, पवन, मनोज कुमार पर एफआईआर दर्ज किया गया है। जांच करा कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।