Tuesday, 15 September 2026 | 11:58 PM
भारत

रायबरेली : 15 से 24 दिसम्बर तक जनपद स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी

उत्तर प्रदेश तथा ग्रामोद्योग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 15 से 24 दिसम्बर तक जनपद स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय इण्टर कालेज, प्रथम परिसर मैदान गेट नंबर 02 रायबरेली में किया जा रहा है। खादी की पारंपरिक कला और शिल्प को प्रदर्शित करने व खादी उत्पादों को और लोकप्रिय ब
Share:
रायबरेली : 15 से 24 दिसम्बर तक जनपद स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी
Read in your preferred language.




उत्तर प्रदेश तथा ग्रामोद्योग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 15 से 24 दिसम्बर तक जनपद स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय इण्टर कालेज, प्रथम परिसर मैदान गेट नंबर 02 रायबरेली में किया जा रहा है। खादी की पारंपरिक कला और शिल्प को प्रदर्शित करने व खादी उत्पादों को और लोकप्रिय बनाने के लिए खादी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से विभिन्न प्रकार के ग्रामोद्योग उत्पादों का प्रचार-प्रसार एवं बिक्री की जायेगी। प्रदर्शनी का शुभारम्भ 15 दिसम्बर को अपरान्ह 12ः30 बजे मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक अदिति सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार द्वारा किया जायेगा।