Wednesday, 16 September 2026 | 4:44 AM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से हुआ घायल

ऊंचाहार-तहसील क्षेत्र व सलोन कोतवाली के अंतर्गत पूरे चंडी सिंह मोड़ के निकट बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बुधवार की शाम क्षेत्र के फटहा रसूलपुर गांव निवासी सूरज 20 वर्ष पुत्र भारत बाइक से किसी कार
Share:
Read in your preferred language.

ऊंचाहार-तहसील क्षेत्र व सलोन कोतवाली के अंतर्गत पूरे चंडी सिंह मोड़ के निकट बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बुधवार की शाम क्षेत्र के फटहा रसूलपुर गांव निवासी सूरज 20 वर्ष पुत्र भारत बाइक से किसी कार्य से उमरन जा रहा था तभी पुरे चंडी सिंह मोड़ के निकट बाइक की रफ्तार तेज होने के चलते अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया,जिसे राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक सीएचसी आया था जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सवांददाता: सर्वोदय मौर्य