कस्बे के दयानंद पी.जी. कॉलेज बछरावां में आयोजित साइबर क्राइम पर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। जिस के मुख्य अतिथि एडिशनल एस.पी. विश्वजीत रहे व कार्यक्रम का सफल संचालन एन.सी.सी. एवं ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट डॉ विष्णु चंद्र श्रीवास्तव के द्वारा किया गया l
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल एस.पी. विश्वजीत ने कहा कि सोशल मीडिया आदि पर आने वाली भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिससे अप्रिय घटना का शिकार ना बने।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ . सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम ज्वलंत समस्या है। इससे सिर्फ सजगता से ही बचा जा सकता है। आए हुए अतिथियों का स्वागत एन.एस.एस .प्रभारी डॉक्टर शालिनी श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को एन.एस.एस. के स्वयंसेवक गांव, कस्बों एवं शहरों तक फैलाएंगे।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम को सी. ओ. महराजगंज , बछरावां थाना प्रभारी राकेश सिंह सहित अन्य कई लोगों ने भी संबोधित किया l
महाविद्यालय परिवार के एन.सी.सी., एन.एस.एस., रोवर्स रेंजर्स, एम.एड. के छात्र-छात्राओं के अलावा कॉलेज के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं ने भी संगोष्ठी में प्रतिभाग किया और हिमान्शी,शुद्धाशु, विन्धेश्वरी ने साइबर क्राइम पर अपने विचार व्यक्त किए।
भारत
रायबरेली :साइबर क्राइम पर आयोजितहुआ जागरूकता अभियान
कस्बे के दयानंद पी.जी. कॉलेज बछरावां में आयोजित साइबर क्राइम पर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। जिस के मुख्य अतिथि एडिशनल एस.पी. विश्वजीत रहे व कार्यक्रम का सफल संचालन एन.सी.सी. एवं ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट डॉ विष्णु चंद्र श्रीवास्तव के द्वारा किया गया l इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल एस.
Read in your preferred language.